{"_id":"5c003363bdec2241852c4e17","slug":"two-killed-in-road-accidents-couple-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, दंपति घायल
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : stluciatimes.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के बुढ़ाना और शाहपुर में पिछले 12 घंटों की अवधि में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि शहर के वहलना गेट पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दंपति घायल हो गया, जिसे मेरठ रेफर किया गया है। इसके अलावा रेलवे के जानसठ फ्लाईओवर के नीचे एक युवक ने नौचंदी एक्सप्रेस के आगे लेटकर जान दे दी। इसके अलावा वहलना चौक पर चाय की दुकान पर बैठे युवक की हार्टअटैक से मौत हो गई। पुलिस ने चारों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।
मेरठ जनपद के कस्बा सिवालखास निवासी जुबेर (19) पुत्र शराफत और गांव नंगला निवासी इरफान के साथ पिकअप से शामली गया था। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे लौटते वक्त दोनों बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गढ़ी सखावत के निकट पहुंचे, अचानक उनकी तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
जबरदस्त हादसे में जुबेर व इरफान घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। वहां जुबेर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि इरफान को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस मामले में जुबेर के चाचा लियाकत ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हादसे की रिपोट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उधर, शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी मिंटू पुत्र महिपाल बृृहस्पतिवार सुबह घर से घूमने के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा, अचानक वहां पहुंची एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे में मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। शहर में रेलवे के जानसठ फ्लाईओवर के नीचे सुबह करीब 11 बजे जैसे ही नौचंदी एक्सप्रेस पहुंची, काफी देर से वहां घूम रहे एक युवक ने दौड़कर ट्रेन के आगे लेटते हुए अपनी गर्दन रेलवे ट्रैक पर रख दी।
जब तक कोई कुछ समझ पाता, ट्रेन युवक को दो हिस्सों में काटते हुए आगे बढ़ गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कराई तो उसकी पहचान शहर के नई मंडी क्षेत्र में मदर इंडिया वाली गली निवासी अमरीश (28) पुत्र धीर सिंह के रूप में हुई, जिसके बाद जीआरपी ने उसके परिजनों को अवगत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इनके अलावा, वहलना चौक स्थित चाय की दुकान पर बृहस्पतिवार सुबह चाय पी रहा एक युवक अचानक नीचे गिर पड़ा। दुकानदार समेत वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कराई तो उसकी पहचान मीरापुर के गांव कुतुबपुर निवासी मुन्ना पुत्र याकूब के रूप में हुई, जो औद्योगिक क्षेत्र में ही काम करता था।
उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक होने को माना जा रहा है। वहलना चौक के पास ही बृहस्पतिवार सुबह गांव वहलना निवासी बबलू पुत्र सोमपाल अपनी पत्नी रानी के साथ कहीं जाने के लिए हाईवे पर पहुंचा था। वहलना गेट के सामने दोनों पति-पत्नी सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन की इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ रोड की तरफ से आते अज्ञात वाहन ने दोनों को चपेट में लेकर कुचल दिया और फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसआई राधेश्याम यादव ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।