फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed by Corona, 86 infected

कोरोना से दो की मौत, 86 संक्रमित मिले

Wed, 26 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two killed by Corona, 86 infected
कोरोना से दो की मौत, 86 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड अस्पताल में भर्ती दो और मरीजों की मौत हो गई। अब तक 247 नागरिकों की मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को 86 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 325 मरीज ठीक हुए हैं।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बुधवार को 86 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। बीते डेढ़ माह में यह पहला अवसर है, जिस दिन कोरोना संक्रमित मरीज एक सौ से कम मिले है। बुधवार को 325 मरीज ठीक हुए है। अब जिले में 2084 मरीज रह गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। अभी तक जनपद में 29700 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 27369 मरीज ठीक हो गए है। सीएमओ ने बताया कि देहात में टेस्टिंग और सैंपल ज्यादा लिए जा रहे है। साथ ही टीकाकरण पर भी ज्यादा से ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

402 लोगों को टीका लगाया गया
मुजफ्फरनगर। वैक्सीन कम होने के कारण बुधवार को तीन ही स्थानों पर टीकाकरण कराया गया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में बुधवार को 402 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 91 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 311 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ हजार वैक्सीन मिली
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग को नौ हजार कोविशील्ड की वैक्सीन मिली है। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर समेत जिले में 55 स्थानों पर बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
चेयरपर्सन ने शहर में भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed