फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed by Corona, 106 infected found

कोरोना से दो की मौत, 106 संक्रमित मिले

Mon, 24 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two killed by Corona, 106 infected found
कोरोना से दो की मौत, 106 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मरीज कम हो गए हैं, मगर मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोविड अस्पताल में भर्ती महिला समेत दो मरीजों की मृत्यु हो गई। जिले में मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 241 हो गया है। सोमवार को 106 नए संक्रमित मिले हैं। 179 मरीजों ने कोरोना का मात दी है। जनपद में 2532 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है।
सीएमओ डॉक्टर एमएस फौजदार ने बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल में दो मरीजों की मृत्यु हो गई। शहर के ब्रहमपुरी निवासी 60 वर्षीया महिला और चरथावल के गांव नंगला राई निवासी 65 वर्षीय ग्रामीण को पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। सोमवार को 553 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिनमें से 479 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 74 लोग पॉजिटिव आए। एंटीजन जांच में 19 लोग संक्रमित मिले। प्राइवेट लैब से 13 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सोमवार को कुल 106 नागरिक संक्रमित मिले हैं। इनमें से अधिकांश को होमआइसोलेट किया गया है। सोमवार को 179 मरीज ठीक हुए हैं। जनपद में अब तक 29481 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 26708 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं। जिले में अभी भी 2532 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

चार बच्चे भी संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट में 106 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित में 65 पुरुष और 41 महिलाएं है। इनमें दस साल से कम आयु वाले चार बच्चे भी शामिल हैं। 51 वर्ष से अधिक आयु वाले 30 बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed