{"_id":"6950306e945606561c024b7e","slug":"two-insulators-burst-at-night-power-supply-disrupted-for-six-hours-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-161735-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रात में फटे दो इंसुलेटर, छह घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रात में फटे दो इंसुलेटर, छह घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
Sun, 28 Dec 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
शाकुंतलम आवास विकास कॉलोनी के समीप पोल पर चढ़कर इंसुलेटर बदलता ऊर्जा निगम कर्मी। संवाद
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर दो इंसुलेटर फटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते महावीर चौक और टाउन हाल बिजली घर से आपूर्ति पाने वाली दर्जनों आवासीय कॉलोनियों में अंधेरा छा गया। सुबह नौ बजे तक ही आपूर्ति बहाल हो पाई। छह घंटे आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कोहरे के चलते विद्युत आपूर्ति में भी बाधा आ रही है। शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे कोहरे के चलते सुजड़ू चुंगी के समीप मॉडल टाउन कॉलोनी के पीछे विद्युत लाईन का इंसुलेटर फट गया। इस कारण अचानक महावीर चौक और टाउन हॉल बिजली घर की आपूर्ति लड़खड़ा गई।
सुबह होने पर ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। काफी मशक्कत के बाद फाल्ट मिला। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया। लेकिन औद्योगिक आस्थान के समीप लाइन में एक ओर स्थान पर इंसुलेटर फटा मिलने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसके उपरांत ऊर्जा निगम टीम को फिर से काफी मशक्कत करनी पड़ी। इंसुलेटर बदलने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
नरा के समीप 33केवी लाइन में आया फॉल्ट
महावीर चौक बिजली घर के एसडीओ प्रांशु त्यागी ने बताया कि कोहरे के चलते देर रात अलग-अलग स्थानों पर इंसुलेटर फट गए थे। जबकि नरा से थोड़ा आगे गत्ता फैक्टरी के समीप भी 33केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया था। बताया कि रात के समय टाउन हाल बिजली घर को नुमाइश ग्रांउड बिजली घर से आपूर्ति दी गई। जिसके चलते उससे जुड़े क्षेत्रों में रात के समय ही आपूर्ति बहाल हो गई थी। बताया कि महावीर चौक बिजली घर को सुबह नौ बजे भोपा बिजली घर से आपूर्ति दी गई। जिसके बाद क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक आवासीय मोहल्लों में करीब छह घंटे उपरांत आपूर्ति बहाल हो पाई। उन्होंने बताया कि सभी फॉल्ट ठीक होने पर अपरान्ह करीब एक बजे तक ही आपूर्ति पूरी तरह से बहाल हुई।
-- -- -- -- -
एक दर्जन से अधिक आवासीय कॉलोनियों में छाया अंधेरा
एसडीओ ने बताया कि फॉल्ट के चलते एक दर्जन से अधिक आवासीय कॉलोनियों में देर रात अंधेरा छा गया। शहर के जाट कॉलोनी, रेलवे स्टेशन रोड, मीनाक्षी चौक, केशव पुरी, शाकुंतलम, सरकुलर रोड, खालापार, नई आबादी, रामपुरम आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिसके चलते शनिवार सुबह तक लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।