फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two gems born to Dimple, one Ram and the other Lakhan

Muzaffarnagar News: शामली के लिए भी महत्वपूर्ण डिंपल के घर जन्मे दो रत्न, एक राम और दूजा लखन

Tue, 23 Jan 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Two gems born to Dimple, one Ram and the other Lakhan
जिला महिला चिकित्सालय में अपने जुड़वा बेटों के साथ महिला डिंपल व सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय। स्रोतः
- रामोत्सव के दिन शामली की महिला ने दिया जुड़वां बेटों को जन्म
विज्ञापन


फोटो समाचार

वासु प्रजापति
मुजफ्फरनगर। रामोत्सव की खुशियों के बीच जिले में 20 से अधिक घरों में बेटों का जन्म हुआ तो खुशी दोगुनी हो गई। शामली के गंगारामपुरा निवासी डिंपल ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया तो परिवार चहक उठा। एक बेटे का नाम राम तो दूसरे का लखन रखा गया। चार अन्य महिलाओं ने अपने बेटों का नाम राम रखा है।

शामली के गंगारामपुरा निवासी सतीश की पत्नी डिंपल को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिवार उन्हें लेकर जिला महिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर पहुंचा। यहां सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर डिंपल ने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। बेटों के जन्म से परिवार में खुशियां छा गई। मां डिंपल ने बताया कि एक बेटे का नाम राम और दूसरे का लक्ष्मण रखा है। उसका मायका मुजफ्फरनगर के जलालपुर गांव में है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. आभा आत्रेय ने बताया कि डिंपल का सामान्य प्रसव हुआ है। मां और दोनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। मां ने अपने बच्चों के नाम राम और लक्ष्मण रखे हैं। संवाद
विज्ञापन



प्राण प्रतिष्ठा पर पूरी हुई प्रसव की चाहत

शहर के बचन सिंह कॉलोनी निवासी कृष्णा की पत्नी मनीषा को सिजेरियन डिलीवरी हुई। उन्होंने भी बेटे को जन्म दिया। मनीषा ने बताया कि उसे सोमवार सुबह करीब 10 बजे जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वह चाहते थे कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन ही वह बच्चे को जन्म दें। इसके बाद करीब साढ़े चार बजे उन्होंने सिजेरियन डिलीवरी से एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे का नाम राम ही रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन महिलाओं ने दिया बेटे को जन्म, नाम रखा राम

जिला महिला चिकित्सालय में सोमवार को तीन महिलाओं ने भी प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बेटों का जन्म दिया। जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. आभा आत्रेय ने बताया कि रिकेश पत्नी सनी, ज्योति पत्नी राहुल और रितिका पत्नी नितिन को सिजेरियन डिलीवरी हुई है। तीनों ने बेटों को जन्म दिया। प्राण प्रतिष्ठा पर जन्मे तीनों बेटों का नाम उनकी मां ने राम रखा है।


शाहपुर में जन्मा बच्चा, दिए गए उपहार
शाहपुर। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्मे बच्चे को केंद्र प्रभारी ने गर्म वस्त्र व उपहार दिए। केंद्र के प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे एक बच्चे ने जन्म लिया। जिसे गर्म वस्त्र व उपहार दिए गए और परिजनों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed