फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two friends riding a bike died after being hit by a truck

Muzaffarnagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Wed, 29 Nov 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 29 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died after being hit by a truck
बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर हादसे के बाद खड़ा ट्रक
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर जौला गांव में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते थे और दुकान से गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद गम का माहौल है।

क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर निवासी योगेश (32) पुत्र भंवर सिंह और बंटी (28) पुत्र जगदीश बुढ़ाना में कारों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते थे। मंगलवार देर शाम बाइक पर सवार होकर कस्बे से वापस अपने गांव लौट रहे थे। कांधला रोड पर गांव जौला में उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों की पहचान की। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed