फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two friends from Bijnor, who were going home to celebrate Eid, died in an accident

Muzaffarnagar News: ईद मनाने घर जा रहे बिजनौर निवासी दो दोस्तों की हादसे में मौत

Tue, 01 Apr 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two friends from Bijnor, who were going home to celebrate Eid, died in an accident
- दिल्ली से ईद मनाने के लिए अपने घर नगीना जा रहे थे दोनों युवक
विज्ञापन

-परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। ईद का पर्व मनाने के लिए दिल्ली से अपने घर नगीना जा रहे दो युवकों शहजी (22) व सलीम (25) की खतौली में जानसठ रोड रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से देर रात मौत हो गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव अपने साथ लेकर चले गए।
जनपद बिजनौर के नगीना के मोहल्ला लाल सराय निवासी शहजी दिल्ली में डॉक्टरी से संबंधित कोर्स कर रहा था, उसका साथी सलीम दिल्ली में पलंबर का कार्य करता था। दोनों रविवार रात में एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर जाने के लिए चले थे। उनके साथ नगीना के ही रहने चार अन्य दोस्त भी दो अन्य बाइकों पर चल रहे थे।
विज्ञापन

शहजी और सलीम आगे चले रहे थे, जबकि अन्य चारों साथी पीछे रह गए थे। खतौली में करीब दो बजे जानसठ मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। पीछे से अन्य युवक जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें दोनों युवक घायल पड़े मिले। सूचना देकर पुलिस को बुलाया, तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बारे में अन्य युवकों ने उनके परिजनों को सूचना दी। सुबह के समय पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। गणमान्य लोगों के कहने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। ईद के पर्व पर दो युवकों की मौत से परिजनों में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------
खतौली क्षेत्र में कुछ ही महीनों में यह हुए हादसे-

- 10 मार्च को गंगनहर पटरी मार्ग पर बाइक सवार मंसूरपुर के गांव नोना निवासी विकास की मौत हो गई थी।

-7 मार्च को शाहपुर से पिपलहेड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार खतौली के गांव टिटौड़ा निवासी कपिल की मौत हो गई थी।

-12 दिसंबर को खतौली के गांव खानपुर निवासी बाइक सवार विनय की हादसे में नगर में ही जीटी रोड पर मौत हो गई थी।

-28 दिसंबर को नेशनल हाईवे पर गांव भंगेला के निकट जनपद हापुड़ के बड़ौदा कलां निवासी डीसीएम चालक सलमान की मौत हो गई थी।

-16 दिसंबर को गांव टबीटा निवासी स्कूटी सवार नेत्रपाल की हाईवे पर भंगेला के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी।

-12 दिसंबर को गाजियाबाद के लाजपत नगर निवासी मनीष शर्मा की वैन की टक्कर लगने से मौत हो गई थी।

-12 दिसंबर को गाजियाबाद के मधुबन बापू धाम निवासी रोडवेज के परिचालक आकाश कुमार की मौत हो गई थी। जानसठ तिराहे पर दो बसों के बीच में आकर वह घायल हो गया था।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed