{"_id":"62c32c2950b20802316c2d2c","slug":"two-friend-have-died-in-car-accident-in-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Muzaffarnagar: तेज रफ्तार होंडा सिटी ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Muzaffarnagar: तेज रफ्तार होंडा सिटी ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत
Tue, 05 Jul 2022 12:56 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:56 PM IST
सार
तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल व्यक्ति।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर में मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर थाना क्षेत्र की हरसौली पुलिस चौकी के पास होंडा सिटी कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। कार चालक को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी अनिल (30) पुत्र छोटा, संदीप (28) पुत्र सूरजभान और सुधीर पुत्र केशव बाइक से किसी कार्य से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र की हरसौली पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही होंडा सिटी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Murder: पहले यश का मर्डर, फिर बोरे में बंद कर ठेले पर ले गए थे शव, खौफनाक है हत्या का राज
विज्ञापन
बुढ़ाना मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी मिली है कि होंडा सिटी कार सवार युवक हरियाणा के रहने वाले हैं और हरिद्वार से लौट रहे थे। घटना से गांव में गम का माहौल बन गया। पुलिस ने चालक सहित कार को कब्जे में ले लिया है।