फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two drunk girls attacked the young man, arrested in Muzaffarnagar

गिरफ्तार : दो सहेलियों ने पहले जमकर गटकी बीयर, फिर अनजान युवक के घर पहुंचकर किया ऐसा काम, हुआ परेशान

Sun, 13 Mar 2022 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Mar 2022 02:14 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में दो युवतियों के बीयर पीकर बेवजह परेशान करने पर युवक ने थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 

विज्ञापन
Two drunk girls attacked the young man, arrested in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दो युवतियों पर बीयर का नशा इस कदर चढ़ा, उन्होंने घर पहुंच कर एक युवक से मारपीट कर दी। बीयर की बोतल सिर में मार कर युवक को घायल कर दिया । पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद दोनों युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बताया गया कि बिहार के जिला मधेपुरा के गांव भर्राही का रहने वाला आशुतोष पुत्र नरेश औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। उसने बिजलीघर के पास कमरा किराए पर लिया है। वह शुक्रवार रात में लगभग साढ़े दस बजे अपने कमरे पर था। इसी दौरान बीयर के नशे में धुत्त दो युवतियां उसके कमरे में घुस आईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 

मेरठ: हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगते रहे प्रोफेसर..., नहीं पसीजा बदमाशों का दिल, बरसाईं दनादन गोलियां, खौफनाक है पूरी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत युवतियों ने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। एक युवती ने बीयर की बोतल मारकर युवक का सिर लहूलुहान कर दिया। उसकी गर्दन भी गंभीर चोट आई। युवतियों से बचकर पीड़ित युवक पुलिस चौकी पर पहुंचा। युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।

युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी युवती शाहीन व शतफ निवासी बिजलीघर सूजडू को गिरफ्तार कर लिया। जानलेवा हमला करने के आरोप में दोनों का चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed