{"_id":"6086f61a8ebc3e8d1a154f04","slug":"two-days-later-the-markets-returned-bright-muzaffarnagar-news-mrt53611956","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद लौटी बाजारों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद लौटी बाजारों में रौनक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दो दिन के कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार सुबह बाजार खुलने से रौनक लौट आई, जहां खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का मखौल उड़ाते हुए न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और न ही मास्क लगाने को लेकर लोग जागरूक रहे।
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते लागू किए गए दो दिनी कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार सुबह एक बार फिर से बाजार रोजमर्रा की ही तरह खुले। बाजारों में खरीदारी के लिए सुबह से ही भारी भीड़ रही। इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और न ही अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के नियम माना गया। जनपद पुलिस के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में व्यस्त रहने के चलते सोमवार को मास्क चेकिंग अभियान भी नहीं चला। शहर के भगतसिंह रोड, सब्जी मंडी, दाल मंडी, लोहिया बाजार से लेकर नई मंडी के बिंदल बाजार तक सभी प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी।
-----
मुनाफाखोरों ने बढ़ाए जरूरत की चीजों के दाम
मुजफ्फरनगर। सोमवार को बाजार खुलने पर एक बार फिर से बाजार में रोजाना की दिनचर्या में आने वाली जरूरी चीजों की कमी हो गई। मुनाफाखोरों ने दाम बढ़ाकर जमकर मुनाफा कमाया। सभी तरह की दालें व खाद्य तेलों के साथ ही फल-सब्जियों के दाम भी बढ़ गए।