फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two-day Rashtrabrita Yajna and Yajnopaveet Sanskar

महर्षि दयानंद राष्ट्र और समाज के प्रेरक

Sun, 14 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two-day Rashtrabrita Yajna and Yajnopaveet Sanskar
संतोष विहार में हुए राष्ट्रभृत यज्ञ के दौरान बागपत सांसद सत्यपाल सिंह को सम्मानित करते आर्य विद? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महर्षि दयानंद राष्ट्र और समाज के प्रेरक : संजीव बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्यसमाज के दो दिवसीय राष्ट्रभृत यज्ञ एवं यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का शुभारंभ सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय प्रधान स्वामी आर्यवेश सरस्वती ने किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद राष्ट्र मानव जाति और राष्ट्र के प्रेरक हैं।
सरकुलर रोड स्थित संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को आचार्य गुरुदत्त आर्य, आनंद पाल सिंह आर्य, आर.पी. शर्मा और गजेंद्र पाल सिंह राणा ने ज्ञापन देकर शहर में महान समाज सुधारक, क्रांतिकारी ऋषि दयानंद का चौक बनाने तथा उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि गायत्री मंत्र के जाप से बुद्धि पुण्य कर्म को प्रेरित करती है।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में भाजपा से बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि नौजवान सत्यार्थ प्रकाश पढ़े, उनका जीवन तेजस्वी बनेगा। समाज सुधार के लिए ऋषि दयानंद के बताए मार्ग पर चले। संस्कारों से ही जीवन महकता है। शहीद भगत सिंह के भतीजे किरण जीत सिंह ने कहा कि अच्छी परंपराओं के निर्वाह करने से हमारी पीढ़ियां अच्छे मार्ग पर चलेगी। जीवन निर्माण के लिए आर्य समाज से श्रेष्ठ कोई मंच नहीं है। स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती, स्वामी चंद्रदेव, स्वामी धर्मानंद, स्वामी सत्यवेश, स्वामी शांतनु, आचार्य दयदेव, प्रसन्न चौधरी आदि ने विचार रखे। यज्ञ की ब्रह्मा डॉ. प्रियंवदा वेद भारती रही। प्रसिद्ध भजनोपदेशक अंजलि आर्य ने प्रेरक भजन सुनाए। संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर डॉ. रविंद्र सिंह, भूलेराम आर्य, उमादत्त शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, योगेश्वर दयाल, सहदेव सिंह आर्य, सत्य प्रकाश रेशू, ओपी पांचाल, डॉ. नीरज शास्त्री, डॉ. सतीश चौधरी, आदित्य आर्य, सत्यवीर आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed