{"_id":"5e8a1b498ebc3e72c22b1f54","slug":"two-caught-on-posting-unrestrained-on-facebook-muzaffarnagar-news-mrt476644853","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अनर्गल पोस्ट करने पर दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अनर्गल पोस्ट करने पर दो दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर अनर्गल पोस्ट करने पर दो दबोचे
मुजफ्फरनगर/खतौली। पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव नंगला पिथौरा निवासी शमशाद पुत्र वकील ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक आपत्तिजनक पोस्ट की, जिसमें उसने निजामुद्दीन मरकज के अमीर मौलाना साद का समर्थन करते हुए अनर्गल बातें लिखीं हुईं थीं। शिकायत भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी अभिषेक यादव से की, जिनके निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसओ राजेंद्र गिरि ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी शमशाद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। उधर, खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलावड़ा में रविवार को एक युवक ने घरों में दीये जलाने की अपील पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दी। गांव कैलावडा में तनाव की स्थिति बन गई। थाना पुलिस ने आरोपी आरिफ निवासी कैलावड़ा को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
क्रिकेट खेल रहे तीन युवक पकड़े, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव होशियारपुर में रविवार सुबह लॉकडाउन के दौरान कुछ युवक गांव की गलियों में क्रिकेट खेल रहे थे। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि युवकों ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जरूरी बचाव के साधन भी नहीं किए हुए थे। तीनों युवकों विपिन कुमार, पंकज उर्फ मोटा और रजत को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कोरोना को हराना है, लोगों को समझाएं धर्मगुरु
मुख्यमंत्री ने धर्मगुरुओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की वार्ता
मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोरोना को हराने का यही तरीका है कि इसके सामुदायिक संक्रमण को रोका जाए। इसके लिए जरूरी है कि सभी धर्मों के लोगों को उनके धर्मगुरु अपने समाज के हिसाब से समझाएं और लॉकडाउन का पालन करने के साथ ही यदि कोरोना को लेकर जरा भी संदेह है तो तत्काल स्वास्थ्य जांच कराएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जनपद के धर्मगुरुओं से बात कर यह अपील की। वीसी में डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव के साथ ही शुकदेव आश्रम से पीठाधीश्वर ओमानंद महाराज, हनुमत धाम से स्वामी केशवानंद महाराज, ब्रह्म विद्यापीठ शुक्रताल से महादेव आश्रम जी महाराज, गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से ज्ञानी हरजीत सिंह ग्रंथी और शहर काजी काजी तनवीर आलम शामिल रहे।
विज्ञापन
एसएसपी ने चेक किए ड्यूटी प्वाइंट्स
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने रविवार शाम शहर क्षेत्र में घूमकर सभी ड्यूटी प्वाइंट्स चेक किए। इस दौरान एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने, सभी को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने और हाथों को सैनिटाइजर व साबुन का इस्तेमाल का समय-समय पर हाथ साफ करने के निर्देश दिए गए।