UP: महिलाओं ने बुर्के में की ऐसी हरकत, सीसीटीवी कैमरा देख उड़े सर्राफ के होश, जानें- क्या है माजरा
Muzaffarnagar News : बुर्का पहने दो महिलाओं ने एक ऐसी हरकत कर डाली, जिसे सीसीटीवी कैमरे में देख सर्राफ के होश उड़ गए।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कस्बा स्थित सर्राफ की दुकान से बुर्का पहने दो महिलाओं ने एक जोड़ी कान की झुमकी व एक अंगूठी चोरी कर ली। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला चोर को बाजार में घूमते हुए पकड़ लिया, जबकि उसकी साथी महिला को तलाश किया जा रहा है।
कस्बे के सर्राफा बाजार में कस्बा निवासी अमित वर्मा की श्रीश्याम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार दोपहर बुर्का पहने दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और कानों की झुमकी दिखाने के लिए कहा। सर्राफ द्वारा महिलाओं को कान की झुमकी दिखाई गई तब महिला ने बातों-बातों में सोने की झुमकी चोरी कर पीतल की झुमकी उनके स्थान पर रख दी। एक सोने की अंगूठी भी बदल दी और बिना खरीदारी किए दुकान से चली गई। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी टीवी कैमरे में कैद हो गई। सर्राफ ने कैमरा देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद सर्राफ ने पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान का पश्चिमी यूपी में असर जारी, बारिश ने गर्मी से दी राहत, पढ़ें- मौसम का हाल
पुलिस ने एक महिला को बाजार में घूमते हुए पकड़ कर अंगूठी बरामद कर ली, जबकि दूसरी महिला कानों की झुमकी लेकर फरार हो गई। पीड़ित सर्राफ ने दोनों महिला चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी हैं।
यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: तैयारियां पूरी, DGP व प्रमुख सचिव गृह बोले- सकुशल संपन्न कराई जाएगी कांवड़ यात्रा
इंस्पेक्टर मीरापुर का कहना है कि गिरफ्तार महिला टावर वाली गली जाकिर कालोनी लिसाढ़ी गेट मेरठ निवासी आसमा उर्फ भूरी है। एक अंगूठी बरामद हुई है, जबकि उसकी साथी महिला कान की झुमकी लेकर फरार हैं। आसमा से पूछताछ की जा रही हैं।