{"_id":"60a2b7d28ebc3ef633114ae3","slug":"two-brothers-trying-to-get-rid-of-corona-muzaffarnagar-news-mrt5387580139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मुक्ति दिलाने के प्रयास में जुटे दो भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मुक्ति दिलाने के प्रयास में जुटे दो भाई
विज्ञापन

चरथावल। कोरोना महामारी में रोनी हरजीपुर गांव में दो भाइयों ने समाजसेवा का बीड़ा उठाया है। जड़ी बूटी से तैयार की सामग्री एवं पर्यावरण प्रदूषण के अनेक पदार्थों को मिलाकर प्रज्वलित अग्नि की धुनी को गांव की गलियों में घर-घर घुमा रहे हैं।
विकास खंड के गांव रोनी हरजीपुर निवासी दो भाई दिशू और तुषारका जज्बा मिसाल बना है। दिशू कक्षा 10 और तुषार कक्षा नौ के विद्यार्थी हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शहरों के बाद गांव-गांव में पैर पसार गई है। बढ़ते संक्रमण से हर कोई खौफजदा है। बलवाखेड़ी, गुनियाजुड्डी और दूधली में नौजवान ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ चुके है। दोनों भाइयों ने ऑक्सीजन की कमी का प्रमुख कारण प्रकृति से खिलवाड़ और प्राचीन संस्कृति की हवन पद्धति का लुप्त होना मानते हैं। कहते हैं कि उन्होंने जड़ी बूटियों को मिलाकर खुद सामग्री तैयार की है। अपने घर में धुनी जलाने के बाद वह ग्रामीणों को देते हैं। हिंदू जागरण मंच के महामंत्री अंकुर राणा कहते हैं कि कोरोना संकट में कम उम्र के छात्रों की गांव में निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा प्रेरित करती है।