{"_id":"6a457967f24e7ae5b0096893","slug":"two-brothers-on-a-motorcycle-injured-in-an-accident-one-brother-dies-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-174815-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हादसे में बाइक सवार दो भाई घायल, एक भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हादसे में बाइक सवार दो भाई घायल, एक भाई की मौत
विज्ञापन
सिखेड़ा/जानसठ। पानीपत-खटीमा हाईवे पर गांव निराना के पास पेपर मिल में मजदूरी करने जा रहे दो सगे भाइयों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अमरेंद्र कुमार (24) की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई को मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
थाना ककरौली के गांव खाईखेड़ा निवासी सगे भाई अमरेंद्र कुमार (24) और रोहित कुमार (28) सिखेड़ा क्षेत्र में स्थित ओरिएंट पेपर मिल में मजदूरी करते थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे दोनों भाई घर से बाइक पर सवार होकर पेपर मिल में काम करने जा रहे थे।
जब दोनों पानीपत खटीमा हाईवे पर गांव निराना के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे हैं अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने अमरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार को रेफर कर दिया। मृतक अमरेंद्र के चार माह का एक बालक है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को परिजनों ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। वाहन की तलाश को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है।
-- --
हादसे में मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
खतौली। रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी निवासी दुष्यंत ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका चचेरा भाई आनंद सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। गांव भैंसी के सामने नेशनल हाईवे बाइपास पर पहुंचने पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लिए। पीछे चल रहे बाइक चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन बाइक ट्रक से टकरा गई। गंभीर अवस्था में उसे मुजफ्फरनगर एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। सीओ खतौली रुपाली राय ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
-- -- -
ऑपरेशन रुकवाकर पत्नी के अंतिम दर्शन को घर पहुंचा शौहर
पुरकाजी। सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत के बाद घायल पति अपना ऑपरेशन रुकवाकर एम्बुलेंस से अंतिम दर्शन करने घर पहुंचा।
कसबे के नईम पहलवान (60) और गुलनाज (58) सोमवार रात स्कूटी से रुड़की जा रहे थे। गांव लिब्बरहेड़ी के पास उनकी स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हो गए। रुड़की अस्पताल में गुलनाज को मृत घोषित किया गया, जबकि नईम के हाथ और पैर में फ्रेक्चर होने के कारण उन्हें भर्ती कर लिया गया। मंगलवार रात गुलनाज का शव पुरकाजी पहुंचा। जानकारी मिलने पर नईम ने डॉक्टरों से पत्नी के अंतिम दर्शन की इच्छा जताई। डॉक्टरों ने पहले मना किया, लेकिन जिद करने पर उन्हें एम्बुलेंस से घर लाया गया। पुरकाजी अध्यक्ष जहीर फारूकी समेत सैकड़ों लोगों ने परिवार को सांत्वना दी। संवाद