फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two brothers fiercely beaten on the middle road

बीच सड़क पर दो भाइयों में जमकर मारपीट

Thu, 03 Dec 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two brothers fiercely beaten on the middle road
बीच सड़क पर दो भाइयों में जमकर मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी युवक ने बुधवार को अपने छोटे भाई को तीन चेक लेकर प्रकाश चौक स्थित बैंक खाते में जमा कराने के लिए भेजा था। इस दौरान छोटा भाई बैंक में चेक जमा कराने के बजाय जानसठ रोड स्थित बीयर शॉप पर पहुंचकर बीयर पीने लगा। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो बड़ा भाई उसे तलाश करने निकल पड़ा, जिसे वह बीयर शॉप पर मिल गया। छोटे भाई को बीयर पीते देख युवक ने मौके पर ही उसे बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। इस पर छोटे भाई ने भी बड़े भाई से मारपीट कर दी, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। देर शाम दोनों को चेतावनी देते हुए थाने पहुंचे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed