फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two arrested for converting a teenager's religion

Muzaffarnagar News: किशोर का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में दो गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for converting a teenager's religion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने किशोर का धर्म परिवर्तन कराने के मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर दिया गया है।
तीन दिन पहले नगर निवासी एक व्यक्ति ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनका 16 वर्षीय बेटा जीआईसी मैदान में घूमने जाता था। वहां इमरान नाम के व्यक्ति ने उसे अपने जाल में फंसा लिया था, उसे लालच दिया गया। उसे अपने रुड़की के पीरान कलियर ले जाकर वहां उसके गले में काला धागा डालकर व बिरयानी खिलाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया था।

आरोपी के साथी नाई मांगे राम ने किशोर का अंग भंग किया था, जिसकी मेडिकल में पुष्टि नहीं हुई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराकर किशोर के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। जांच पड़ताल में धर्म परिवर्तन का मामला पाया गया। इसके आधार पर दोनों आरोपियों इमरान व मांगे राम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed