{"_id":"5f1093aa8ebc3e638f566735","slug":"two-accused-withdrawing-money-from-accounts-caught-khatauli-news-mrt491556847","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातों से रुपये निकालने वाले दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातों से रुपये निकालने वाले दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खातों से रुपये निकालने वाले दो आरोपी पकड़े
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्राइम ब्रांच की टीम ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपये विभिन्न खातों में स्थानांतरित करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक लाख रुपये के अलावा चार मोबाइल फोन, 12 सिम, एक लैपटॉप व फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
गांव कुटबा निवासी अरुण पुत्र ओम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कुछ लोगों ने जालसाजी कर उसके खातों से 15 लाख 86 हजार रुपये अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए थे। उसने जब रुपये वापस मांगे तो वह रुपये वापसी करने में आनाकानी करने लगे । बाद में उक्त मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई । क्राइम ब्रांच ने दो आरोपी सुमित उर्फ रवि पुत्र सुरेंद्र प्रताप निवासी वीरपुर जनपद औरैया व सिद्धार्थ पुत्र प्रेमदास निवासी सिहानीगेट गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच ने उनके पास से एक लाख रुपये नगद व चार मोबाइल फोन, 12 सिम, एक लैपटॉप व फर्जी कंपनी के दस्तावेज बरामद किए हैं । पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।