{"_id":"621536b3d48f0a0af1777618","slug":"two-accused-including-pradhan-s-husband-arrested-muzaffarnagar-news-mrt5779665127","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पति सहित दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही को लेकर भोपा थाना पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के पति सहित दो आरोपी गिरफ्तार
भोपा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में दलित को जूते से पीटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। उधर, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
गांव बिहारगढ़ में सोमवार देर शाम अनुसूचित जाति के जबर सिंह की गांव प्रधान पति संजय व उसके फूफा ओमप्रकाश ने पिटाई की थी। प्रधान ने जबर सिंह को गले में मफलर डालकर घसीटा था तो ओम प्रकाश ने जूते से पीटा था। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एसएसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार किया गया था।
उधर, शुकतीर्थ पुलिस चौकी स्टाफ का पीड़ित परिवार के प्रति सही व्यवहार न होने के कारण मंगलवार सुबह भीम आर्मी नेता मनीष सम्राट, सर्वेश डांगे के नेतृत्व में अंकुर गंगवालिया, श्रवण कुमार, संदीप, बिजेंद्र, इंद्रजीत सिंह, गौरव कुमार, महकपाल प्रधान, विक्रम सिंह, जोगिंदर, पवन, राजपाल, सचिन, चंद्रभान, किरणपाल, रतिराम, महीपाल आदि थाने पर पहुंचे। प्रदर्शन कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने ग्रामीणों को बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रात में ही प्रधान के पति संजय कुमार व उसके फूफा ओमप्रकाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों का चालान किया गया है।