फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two accused brothers of Timur murder case arrested

तैमूर हत्याकांड के दो आरोपी सगे भाई दबोचे

Wed, 12 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two accused brothers of Timur murder case arrested
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। गांव रसूलपुर दभेड़ी में हुई तैमूर की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी में तैमूर की रविवार रात उस समय गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने घर के आंगन में पशुओं का दूध निकाल रहा था। मामले में पीड़ित परिजनों ने पड़ोसी पक्ष पर पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि मंगलवार को गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सगे भाई राकिब व आदिल हैं, जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते तैैमूर की हत्या किए जाने की जानकारी दी है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed