फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two accused arrested after staging warning

धरने की चेतावनी के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested after staging warning
धरने की चेतावनी के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

छपार। किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो ग्रामीणों को आरोपी युवक को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दो दिन के भीतर किशोरी की बरामदगी के आश्वासन पर भाकियू ने घोषित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक एक किशोरी का अपहरण कर ले गया था। इस मामले में परिजनों ने युवक सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को आरोपी युवक को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन न तो अब तक युवक की गिरफ्तारी हुई है और न ही किशोरी बरामद की जा सकी है। इसे लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किशोरी बरामद नहीं होने पर 22 जून को थाने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने रविवार को इस मामले में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनपर आरोपी को शरण देने का आरोप है। उधर, भाकियू नेता चौधरी राजबीर सिंह ने बताया कि मामले में राकेश टिकैत ने एसएसपी अभिषेक यादव से फोन पर वार्ता की, जिसमें दो दिन में किशोरी की बरामदगी का आश्वासन दिए जाने पर घोषित धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed