फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tu-tu, main-main on the rate of petrol and diesel

संशोधित समाचार : पेट्रोल-डीजल के रेट पर तू-तू, मैं-मैं

Fri, 05 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tu-tu, main-main on the rate of petrol and diesel
पेट्रोल-डीजल के रेट पर तू-तू, मैं-मैं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 रुपये घटाए जाने से आमजन को राहत मिली है। पेट्रोल पंपों पर दाम सुबह छह बजे अपडेट किए गए, इससे पहले पुराने दाम पर पेट्रोल-डीजल दिए जाने पर कई जगह सेल्समैनों के साथ नोकझोंक हुई। ग्राहकों को किसी तरह शांत किया गया।
पेट्रोल-डीजल के महंगे दामों से परेशान लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने दिवाली पर दाम 12 रुपये कम कर दिए थे। दाम पेट्रोल पंपों पर सुबह छह बजे अपडेट हुए। पहले सिर्फ केंद्र सरकार की ओर से दी गई राहत कम की गई। कई जगह ग्राहकों का कहना था कि 12 रुपये कम किए गए हैं, जबकि अपडेट करीब छह रुपये ही हुए थे। देहात क्षेत्र के कई पंपों पर सेल्समैनों से ग्राहकों की नोकझोंक हुई। शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से हटाए गए वैट के बाद मूल्य अपडेट हुआ।
विज्ञापन

उपभोक्ता मनोज कुमार का कहना है कि 12 रुपये की राहत शुक्रवार को मिली है, जबकि सरकार ने एक दिन पहले ही घोषणा कर दी थी।
पेट्रोल पंप संचालकों को चार करोड़ का नुकसान
जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि अधिकतर पंप ऑटोमेशन वाले हैं, जिन पर खुद ही मूल्य अपडेट होते रहते हैं। नया नियम सुबह छह बजे मूल्य अपडेट होने का है। सरकार ने एक साथ 12 रुपये कम किए हैं, जिससे जिले के डीलरों को करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान है। जिले में औसत तीस लाख लीटर पेट्रोल, डीजल का स्टॉक था, जिस पर यह नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह हुए दाम
पंपों की लोकेशन के हिसाब से दामों में अंतर होता है। बुढ़ाना बाईपास स्थित पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल 95.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.92 रुपये प्रति लीटर दिया गया।
क्या कहते हैं पंप संचालक
- सठेड़ी स्थित शगुन पेट्रोल पंप के संचालक सुनील ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को पांच रुपये 91 पैसे की कटौती की गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने वैट के पांच रुपये 77 पैसे की कटौती शुक्रवार सुबह की। पेट्रोल पर इस तरह करीब 12 रुपये कम हुए है। डीजल पर सरकार ने 11 रुपये 82 पैसे की कटौती की है। उन्हें करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुरकाजी में दो पेट्रोल पंप हैं। पंप संचालकों का कहना है कि उनके पास 50 हजार लीटर का स्टॉक था, उन्हें सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
- सिखेड़ा के बालाजी पंप के संचालक सचिन कादियान ने बताया कि करीब साढे़ पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नंगला मंदौड़ के पंप संचालक अशोक लांबा ने कहा कि पांच लाख का नुकसान हुआ है।
लोग बोले, कुछ तो राहत मिली
वाहन चालकों ने कहा कि त्योहार पर कुछ तो राहत मिली है। नई मंडी निवासी संजीव सिंह का कहना है कि 12 रुपये कम हुए हैं, इससे हल्की ही सही राहत तो मिली। काकड़ा निवासी रवि ने कहा कि सरकार को दाम और कम करने चाहिए । शाहपुर निवासी देवेंद्र कुमार का कहना है कि दामों को और कम किए जाने की जरूरत है।

महीनों में बढ़ाए दाम, मिनटों में घटाए
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि सरकार ने 20.20 पैसे कर दाम महीनों में बढ़ाए थे। एक साथ 12 रुपये कम करने से सीधा नुकसान डीलरों को हुआ है। दाम जिस तरह धीरे-धीरे बढ़ाए गए थे, उसी तरह धीरे-धीरे कम किए जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed