फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   True tribute to saints following the path told by them: Surendra Pal

संतों के उपदेशों को जीवन में अपनाने से मिलेगी सच्ची श्रद्धाजंलि : सुरेंद्रपाल

Fri, 26 Feb 2021 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
True tribute to saints following the path told by them: Surendra Pal
सिविल कोर्ट स्थित बार रूम में संत शिरोमणि गुरू रविदास को श्रद्धाजंलि अर्पित करते अधिवक्ता - फोटो : DEVBAND
संतों के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : सुरेंद्रपाल
विज्ञापन

देवबंद। कचहरी परिसर स्थित बार रूम में शुक्रवार को अधिवक्ताओं द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इसमें अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि संत किसी धर्म जाति के नहीं होते बल्कि वह संपूर्ण मानव जाति के उद्धार के लिए जन्म लेते हैं। गुरु रविदास जी ने हमेशा बंधुत्व और समरसता का संदेश दिया।

हमें संतों के चरित्र को जीवन में उतारना चाहिए। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महासचिव प्रभात त्यागी, बालेश्वर व रजनीश गौतम ने कहा कि हम संतों के बताए मार्ग पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस मौके पर रविंद्र पुंडीर, अजय कपिल, रेणुका, राजवीर शर्मा, बिजेंद्र गुप्ता, संदीप कुमार, राकेश आर्य, सुदेशपाल सिंह, बबल सिंह, धर्मपाल त्यागी, ब्रहम सिंह, नरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed