{"_id":"5f81ffe68ebc3e9ba75c993d","slug":"truck-stolen-from-roorkee-caught-by-khatauli-after-two-hours-muzaffarnagar-news-mrt50552061","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की से चोरी हुआ ट्रक दो घंटे बाद खतौली से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की से चोरी हुआ ट्रक दो घंटे बाद खतौली से पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की से चोरी हुआ ट्रक दो घंटे बाद खतौली से पकड़ा
खतौली। उत्तराखंड के रुड़की से चोरी किया गया ट्रक जीपीआरएस सिस्टम के माध्यम से दो घंटे बाद ही खतौली पुलिस ने बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व ट्रक को उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के कस्बा रुड़की निवासी आदेश कुमार ने रुड़की पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका ट्रक भगवानपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक सीमेंट एजेंसी की पार्किंग में खड़ा था, जिसे शनिवार सुबह करीब पांच बजे चोरी कर लिया गया। ट्रक में जीपीआरएस सिस्टम लगा होने के कारण पुलिस ने ट्रक की लोकेशन ट्रैक की तो वह दिल्ली-दून हाईवे पर मिला, जिसे दिल्ली की ओर ले जाया जा रहा था। रुड़की पुलिस की सूचना पर खतौली पुलिस ने भंगेला चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान शुरू करते हुए उक्त ट्रक को बरामद कर उसे लेकर जा रहे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर उत्तराखंड पुलिस खतौली पहुंची, जिन्हें ट्रक व आरोपी सौंप दिया गया। इसके बाद भगवानपुर थाना पुलिस आरोपी व ट्रक को लेकर लौट गई।