फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck removed after four hours of effort, jam

Muzaffarnagar News: चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया ट्रक, जाम

Fri, 15 Nov 2024 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Truck removed after four hours of effort, jam
रतनपुरी। काली नदी में गिरा प्लास्टिक दाने से लदा ट्रक बड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला जा सका। दो बड़ी क्रेनों की सहायता से ट्रक को बाहर निकालने में सफलता मिली। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों का काफी लंबा जाम लगा गया। पुलिस ने वाहन डायवर्ट किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घने कोहरे के कारण सुबह करीब तीन बजे प्लास्टिक दाने से लदा ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर अनियंत्रित हो गया तथा काली नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया था। हादसे में ट्रक चालक सोनू निवासी गांव खेड़ी खुशनाम थाना झिंझाना, जिला शामली की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को काली नदी से ट्रक निकालने के लिए खतौली खलासी डिस्चार्ज से पानी बंद कराया गया। फिर भी नदी में पानी अधिक होने के कारण ट्रक को बाहर नही निकालने में मुश्किल का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला जा सका। पुल के दोनों ओर लगे लंबे जाम के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गयी। उनमें सवार यात्रियों खासकर महिलाओं एवं बच्चों को काफी दूर तक पैदल चलकर जान पड़ा। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली की पहचान कर ट्रैक्टर-ट्राली को खतौली पुलिस ने बरामद कर ली है। चालक ट्राली में पानीपत से कटी हुई पराली लेकर रामराज गोशाला में जा रहा था। कोहरे में ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर ट्रक नदी में गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक मालिक हरियाणा के जिला करनाल के घरोंडा निवासी नीरज ने बताया कि ट्रक में 22 लाख रुपये कि कीमत का प्लास्टिक दाना लदा था। इसके अतिरिक्त ट्रक में भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि इस हादसे में उन्हें करीब 50 से 55 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि चालक की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed