फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck-pickup collision on highway, one killed

हाईवे पर ट्रक-पिकअप की भिड़ंत, एक की मौत

Wed, 17 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Truck-pickup collision on highway, one killed
मीरापुर/रामराज (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव देवल के निकट अगला टायर फटने से बेकाबू हुए तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आती पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रतनपुरी निवासी शहजाद मंगलवार देर रात पिकअप वाहन में लोहे के गेट लेकर बिजनौर जा रहा था। उसके पीछे एक अन्य पिकअप वाहन में देवबंद निवासी शाहरुख भी लोहे के गेट लादकर चल रहा था। जब वे दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव देवल के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक का अगला टायर फट गया। अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आते पिकअप वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी और उसके पीछे आ रहा दूसरा पिकअप वाहन भी ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में रतनपुरी निवासी दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवबंद निवासी शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी जानसठ ले जाकर भर्ती कराया। इसके बाद क्षतिग्रस्त पिकअप को काटकर उसमें फंसे दिलशाद के शव को बामुश्किल बाहर निकालकर मोर्चरी भेज दिया गया। हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दस घंटे बाद बामुश्किल क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed