फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck hits moped on highway, husband killed, wife injured

Muzaffarnagar News: हाईवे पर ट्रक ने मोपेड में टक्कर मारी, पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 11 Dec 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Truck hits moped on highway, husband killed, wife injured
मंसूरपुर। नेशनल हाईवे 58 पर बुधवार शाम ट्रक ने मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड चालक जड़ौदा निवासी 40 वर्षीय सोनू की मौत हो गई जबकि पीछे बैठी उसकी पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन



मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी सोनू मोपेड पर पत्नी के साथ खतौली की ओर जा रहा था। जब वह नावला पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोनू ट्रक के नीचे जा गया और कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी ममतेश भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया। थाना पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed