{"_id":"62b215f83ab0cf56ea476fb0","slug":"truck-full-of-animals-collided-with-divider-on-the-highway-muzaffarnagar-news-mrt59373168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से भरा ट्रक हाईवे पर डिवाइडर से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से भरा ट्रक हाईवे पर डिवाइडर से टकराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार पशु व्यापारी व चालक घायल, दो पशुओं की मौत
चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर पंजाब राज्य के फगवाड़ा से आ रहा पशुओं से लदा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में दो पशुओं की मौत हो गई जबकि चार पशु व्यापारी और चालक घायल हो गए। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।
पंजाब राज्य के फगवाड़ा से मंगलवार को पशुओं से लदा ट्रक मेरठ जनपद की लावड़ पशु पैंठ में जा रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे यह ट्रक मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर गांव के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे में दो पशुओं की मौत हो गई, जबकि ट्रक का चालक इस्लाम, गांव लावड़ निवासी पशु व्यापारी सलामत इब्राहिम, शौकीन व नसीम घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ने मृत पशुओं को जमीन में दफन करवाया। सड़क पर पलटे ट्रक को उठवाकर हाईवे का रास्ता खुलवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।