फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck collision killed biker

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Mon, 21 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 21 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Truck collision killed biker
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के पीनना बाईपास पर ट्रक की टक्कर लगने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से भाग गया।  
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। शाहपुर के सांझक निवासी कामिल (31) श्रमिक था। रविवार सुबह करीब सात बजे वह अपनी साइकिल से वहलना चौक से पीनना बाईपास की ओर जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के घर सूचना भेजकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


कार गंग नहर में गिरी,  चालक सकुशल निकाला
पुरकाजी। थाना भोपा के ग्राम सीकरी के प्रधान के पति इरफान उर्फ अप्पी का चालक जुनैद पुत्र इकबाल रविवार को उनकी कार से परिवार को लेकर पुरकाजी एक विवाह समारोह में लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 12 बजे वह उनके परिवार को पुरकाजी छोड़ कर जब वापस सीकरी लौट रहा था, तो रास्ते में गंग नहर पटरी पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कार सहित गंग नहर में गिर गया। आसपास कोई न होने से चालक ने साहस किया और गंगनहर से बाहर निकल कर मामले की जानकारी अपने स्वामी को दी। इस पर ग्रामीणों नेमौके पर पहुंचा और मामले की सूचना पुरकाजी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने वहां पहुंच कर घंटों मशक्कत के बाद कार को ग्रामीणों की मदद से गंगनहर से बाहर निकाला बाद में कार को उसके स्वामी के सुपुर्द कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed