{"_id":"5fcfcbbd8ebc3e121d330776","slug":"truck-collided-with-divider-due-to-fog-muzaffarnagar-news-mrt514690689","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते डिवाइडर से टकराया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते डिवाइडर से टकराया ट्रक
विज्ञापन
कोहरे के चलते डिवाइडर से टकराया ट्रक
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। कोहरे के कारण दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मक्का लेकर संभल से आ रहा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मंगलवार तड़के क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। इसके चलते संभल से मक्का लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा एक ट्रक जैसे ही दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बाईपास के निकट पहुंचा, चालक राजा घने कोहरे के चलते सड़क के बीच लगे डिवाइडर नहीं देख सका। इसके चलते उक्त ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने से हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को सड़क से दूर हटाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद ट्रक में लदी मक्का की बोरियां दूसरे ट्रक में लादकर उन्हें मुजफ्फरनगर भेजा गया।