फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck caught fire on Panipat-Khatima road

Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा मार्ग पर ट्रक में आग लगी

Fri, 14 Apr 2023 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Truck caught fire on Panipat-Khatima road
हाईटेंशन विद्युत लाइन का लटक रहा तार ट्रक से छूने के कारण हुआ हादसा
विज्ञापन

पंजाब के तरनतारण निवासी चालक हरियाणा से रद्दी लेकर मुजफ्फरनगर आया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा मार्ग पर पीनना बाइपास पर शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार ट्रक से छू गया। इससे ट्रक में आग लग गई। अग्निशमन टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया।
पंजाब के तरनतारण निवासी अमनदीप सिंह ट्रक में हरियाणा के पानीपत से रद्दी लेकर भोपा रोड स्थित सिल्वर टाउन पेपर मिल आया था। ट्रक को खाली कर लौटते समय गांव पीनना बाइपास मोड़ पर नीचे लटके हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार ट्रक से छू गया। इससे ट्रक की लकड़ी की बाडी में आग लग गई। यह देखकर राहगीरों ने ट्रक चालक को सूचना दी तो वह ट्रक से कूद गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। तब पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मचारियों ने जब तक आग को बुझाया तब तक ट्रक काफी जल चुका था। इस दौरान मार्ग पर अन्य वाहन भी रुक गए थे। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि जले ट्रक को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे खड़ा कराया गया हैं। अग्निशमन अधिकारी आरके यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने आग को बुझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed