फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Troubled by mother-in-law's quarrel, elderly man hanged himself

सास-बहू के झगड़े से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Troubled by mother-in-law's quarrel, elderly man hanged himself
तितावी (मुजफ्फरनगर)। मामूली बातों पर परेशान होकर लोग अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। थाना क्षेत्र के गांव भमेला में कई दिन से सास-बहू का झगड़ा चल रहा था। घर के मुखिया बुजुर्ग ने अपनी पुत्रवधू और पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं मानी। परेशान बुजुर्ग ने खेत में आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सास-बहू के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा घर के मुखिया की मौत का कारण बन गया। रविवार को बुजुर्ग का शव खेत में नलकूप के पास एक पेड़ पर लटका मिला। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजन भी पहुंचे। ग्रामीणों ने शव को पेड़ से उतारा और श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव में चर्चा है कि बुजुर्ग किसान की पत्नी और पुत्रवधू के बीच तीन दिन से झगड़ा चल रहा था। किसान दोनों को समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन दोनों ही नहीं मानी। इसी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया और खेत में पहुंचकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस का कहना है कि उन्हें जानकारी नही दी गई, प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed