फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Troubled by indecency, the girl left studies, family in shock

Muzaffarnagar News: अभद्रता से परेशान युवती ने छोड़ी पढ़ाई, सदमे में परिवार

Thu, 24 Nov 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Troubled by indecency, the girl left studies, family in shock
एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। युवक और उसके साथियों की हरकतों के कारण युवती व उसके परिजन सदमे में है। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर अभद्रता करने से परेशान युवती ने पढ़ाई छोड़ दी है। एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती को मिमलाना रोड निवासी चिराग परेशान कर रहा है। आरोप है कि चिराग व उसके साथी फोन कर परेशान कर रहे है। परिजनों ने बेटी की परेशानी को देखकर उसकी पढ़ाई बंद करा दी। इसके बाद भी आरोपी युवक व उसके साथी गली के चक्कर लगा रहे है। युवक के पिता से भी शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं किया। आरोप है कि कई दिन पहले चिराग व उसका एक साथी पीड़ित परिवार के घर के बाहर बाइक लेकर खडे़ थे। युवती के भाई से बाजार से आते समय दोनों से खडे़ होने का कारण पूछा तो उसे हत्या की धमकी दी गई। सूचना करने पर डायल 112 पुलिस टीम आकर दोनों युवकों को ले गई, लेकिन बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया। इससे पीड़ित परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपी युवक व उसके साथियों से जान का खतरा जताते हुए नई मंडी कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि दो बार तहरीर देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। अब एसएसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed