फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tricolor will be hoisted at every house from August 11 to 17

11 से 17 अगस्त तक हर घर पर फहराया जाएगा तिरंगा

Tue, 28 Jun 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted at every house from August 11 to 17
11 से 17 अगस्त तक हर घर पर फहराया जाएगा तिरंगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। 11 से 17 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय गठित कमेटी की बैठक हुई। 11 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम अनुमोदित किया गया है। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। इस बीच सभी घरों, सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सभी सरकारी भवनों, टोल प्लाजा समेत अन्य संस्थानों और वाहनों पर गौरव के प्रतीक तिरंगा फहराया जाएगा। जिसके लिए बहुत बड़ी संख्या में झंडे तैयार करने होंगे। बैठक में झंडा तैयार करने उसके लिए कपड़े और धनराशि की व्यवस्था पर चर्चा की गई। उप जिलाधिकारियों, सभी खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, जिला विकास अधिकारी प्रमोद यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed