फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tributes paid to the martyrs of Pulwama

मुजफ्फरनगर: पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Tue, 14 Feb 2023 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of Pulwama
शहीदों को श्रदंजिल देते लोग।
- शहीद स्मारक पर सैनिकों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुलवामा के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर सामाजिक संगठनों ने दीप जलाकर कर उन्हें याद किया। पुलवामा आत्मघाती हमले में देश के 44 सैनिक शहीद हो गए थे। मां भारती के इन सपूतों को दीपक जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर शहर के सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मां भारती के वीर सपूतों को उनके शौर्य एवं बलिदान के लिए नमन किया। देर शाम तक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों की लाइन लगी रही। श्
जानसठ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिल कुमार, नगर उपाध्यक्ष निखिल आर्य, तहसील संयोजक कार्तिकेय दीक्षित, नगर मंत्री आदित्य धीरवान, नगर सह मंत्री वंश कुमार, अतुल सैनी, नगर संयोजक अनुराग काकराण, रमन कुमार, अभिषेक सैनी, कुलदीप,मनीष, पुलकित सिंघल आदि कार्यकर्ता और अर्जुन सैनी, आयुष्मान, कंचन, केशव शौर्य सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दीपक जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
खतौली। जीटी रोड स्थित भारत माता शिव मंदिर हिटलर वाले पर विश्व हिन्दू परिषद संकीर्तन साधना परिवार के आह्वान पर श्रद्धालु दीपक लेकर पहुंचे। पंडित अनुराग ने भव्य आरती कराई। सभी श्रद्धालुओं ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, अमित गुप्ता, संजीव शर्मा प्रधानाचार्य, मानव गुप्ता, कन्हैया लाल गोयल, संजय चराया, विजय शंकर गोयल, राजेश शर्मा, राजेंद्र अरोरा, भूपेंद्र शर्मा, अजय भार्गव, धर्मेंद शर्मा, अंकुर प्रकाश, किशोर गोयल, मनोज भारती, अभिषेक गोयल, तेजेंद्र भाटिया, मदन छाबड़ा, अमित गोयल, विपिन कंसल, अनुराग शास्त्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed