फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tributes paid to the martyred soldiers in Morena

शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

Sat, 20 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyred soldiers in Morena
शुकतीर्थ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक। - फोटो : KHATAULI
मोरना। भारत और चीन के गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बीच शहीद हुए 20 भारतीय जवानों को शुक्रतीर्थ कारगिल स्मारक पर पूर्व सैनिकों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सैनिक संस्था मुजफ्फरनगर की ओर से शुकतीर्थ कारगिल शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कैप्टन सुरेश त्यागी ने कहा कि चीन ने भारतीय सेना के हृदय पर धोखे से वार किया है। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा करने के लिए हजारों युवा अपनी जान की बाजी लगाने के लिए तैयार बैठे हैं। स्वामी भजनानंद महाराज ने कहा कि देश सेवा का मौका जीवन में मिले, तो अपने आपको सौभाग्यशाली समझो। अध्यक्षता भोपा सीओ राममोहन शर्मा ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, ब्लाक अध्यक्ष हरी प्रकाश चौहान, सुधीश फौजी, धर्मपाल सिंह, जयपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, नीरज रायल शास्त्री, अजय कृष्ण शास्त्री, डीपी सिंह ने आदि श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed