फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tribute paid by remembering the works of Chaudhary Ajit Singh

चौधरी अजित सिंह के कार्यों को याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Fri, 06 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid by remembering the works of Chaudhary Ajit Singh
रालोद कार्यालय पर चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हवन में आहुति देते हुए कार्यकर्त? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दिवंगत केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह को रालोद कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा किसान और मजदूरों के लिए कार्य किया।
विज्ञापन

जिलेभर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर प्रथम पुण्यतिथि मनाई। वैदिक मंत्रोच्चारण से यज्ञ किया गया। रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा सभी समाज को जागरूक बनाने के लिए किसानों को नई दिशा और ऊर्जा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी साहब का जाना किसान व मजदूर वर्ग के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन

उन्होंने हमेशा किसानों, दलितों, पिछड़ों सहित समाज के समस्त गरीब व कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री धर्मबीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, ब्रहम सिंह बालियान, तरसपाल मलिक, पूर्व विधायक नूर सलीम राना, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस, शिवान सैनी, धर्मेंद्र तोमर, अंकित बालियान, कमल गौतम, अजित राठी, राजकुमार राजोरिया और संजय राठी मौजूद रहे। गढ़ी नौआबाद में आयोजित कार्यक्रम में रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed