फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trees fell on Deoband-Karanjali road, traffic disrupted

देवबंद-करंजाली मार्ग पर पेड़ गिरा, यातायात बाधित

Thu, 13 Aug 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trees fell on Deoband-Karanjali road, traffic disrupted
देवबंद-करंजाली मार्ग पर बारिश में पेड गिरने से आवागमन बाधित होने से फंसे राहगीर - फोटो : DEVBAND
नूनाबड़ी में बारिश से मुख्य सड़क का हुआ बुरा हाल, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

बारिश से फसलों में हरियाली, किसानों के चेहरे खिले
देवबंद। बारिश के चलते पेड़ों की जड़ें खोखली होनी शुरू हो गयी हैं। बुधवार को देवबंद करंजाली मार्ग पर एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। जिसके कारण यातायात बाधित हो गया। उधर बारिश से फसलों पर हरियाली छाने लगी है जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उधर तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार की सुबह भारी बारिश से देवबंद-करंजाली मार्ग पर एक भारी भरकम पेड सड़क पर आ गिरा। जिससे आवागमन बाधित होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। जेसीबी मशीन से पेड़ को सड़क से हटवाया गया। उसके बाद ही यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

उधर नूनाबड़ी गांव के मुख्य सड़क पर बारिश का पानी भर जाने से कीचड़ हो गया। नगर के निचले क्षेत्रों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने बताया कि बारिश से गन्ना व धान की फसल को लाभ मिलेगा। उधर, एसडीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि बारिश से हुए नुकसान का लेखपालों की टीमे भेजकर पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन तक बारिश की संभावना
- त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैधशाला में 76 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। प्रयोगशाला इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि बारिश होने से अधिकतम तापमान 36 से घटकर 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से घटकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। अभी कई दिन तक बारिश होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed