फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trees fell due to rain and wind, interrupted power supply

बारिश और हवा से गिरे पेड़, विद्युत आपूर्ति ठप

Sat, 12 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Trees fell due to rain and wind, interrupted power supply
बारिश और हवा से गिरे पेड़, विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार को देहात में झमाझम बारिश होने के साथ चली तेज हवा से जगह-जगह पेड़ गिरे। जिससे न सिर्फ यातायात बाधित हुआ, बल्कि हाईटेंशन की विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जिस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बारिश से जलभराव हो गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार सुबह सात बजे से झमाझम बारिश हुई, साथ ही तेज हवा चली। बारिश के चलते शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह जलभराव हो गया। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। जिससे सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। मंडी क्षेत्र में भी दो पेड़ बिजली की हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ गिर जाने से विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे मंडी क्षेत्र एवं अन्य इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। देहात के मीरापुर, मोरना, भोपा, छपार, पुरकाजी, रोहाना क्षेत्र में जमकर पानी बरसा। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 व न्यूनतम तापमान 18.2 रहा। शहर में 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण बर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश से मीरापुर में जलभराव
मीरापुर। कस्बे में शनिवार सुबह लगभग एक घंटा जमकर हुई बारिश से पूरे कस्बे में जलभराव हो गया। गली-मोहल्लों के साथ ही सड़कों पर भी जलभराव हो गया, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। मोहल्ला कमलियान व जाटों वाला मोहल्ला तो पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गया, जिससे घंटों तक भी पानी की निकासी नहीं हो पाई। इसी तरह पड़ाव चौक, नई बस्ती, ईदगाह रोड में भी पानी भर गया, जिसे लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहाना में सड़कों पर कीचड़ हुआ
रोहाना। शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली ओर तेज हवा के साथ ही मूसलाधार बारिश हुई। पानी की निकासी नहीं होने से गली, मोहल्लों में पानी भर गया। हवा के कारण आम की फसल को नुकसान हुआ। रोहाना, चरथावल- छपार मार्ग के टूटने से जगह-जगह पानी भरा हुआ है। तेज हवा के कारण क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों के चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed