फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Treatment of detainees

बंदियों के उपचार की बनाई व्यवस्था       

Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Treatment of detainees
JAIL
जेल में गत माह बीमारी के चलते हुई पांच बंदियों की मौत के बाद भी शासन ने नए चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की है। परेशान जेल अधिकारियों ने खुद ही सिस्टम से बंदियों के उपचार की नई योजना बनाई है। इसके लिए कारागार में 28 रजिस्टर रखवाए गए हैं। बंदी सुबह-शाम रजिस्टर में अपनी बीमारी को नोट करेंगे। इसके अलावा रोजाना नए आने वाले बंदियों की भी अपनी बीमारी गेट पर रखे रजिस्टर में नोट करवानी होगी। जेलर सुबह शाम रजिस्टर से बीमारी की जानकारी लेकर बंदी को सही उपचार दिलाएंगे।
विज्ञापन

     
जिला कारागार में नवंबर माह में पांच बंदियों का बीमारी के चलते अस्पतालों में निधन हो गया था। मात्र एक चिकित्सक के हाथों में हजारों बंदियों के स्वास्थ्य का जिम्मा है। ऐसे में जेल अधीक्षक ने शासन से कारागार में और चिकित्सक की तैनाती करने के लिए पत्र लिखा था। शासन की ओर से कोई नियुक्ति नहीं होने से जेल अधिकारियों ने खुद ही व्यवस्था को सही करने का जिम्मा लिया है। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने जेल की 26 बैरकों में और मेन गेट के पास दो रजिस्टर रखवाए हैं। बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कुल 28 रजिस्टर कारागार के भीतर रखे गए हैं। 
विज्ञापन


जेलर राजेश सिंह सुबह-शाम इन रजिस्टरों को देखते हैं। बंदियों द्वारा रजिस्टर में दर्ज कराई गई बीमारी का चिकित्सक से तुरंत उपचार कराया जा रहा है। इसके अलावा जिले के सभी थानों और कोर्ट से आने वाले नए बंदियों को भी जेल में आते ही अपनी बीमारी गेट पर रखे रजिस्टर में दर्ज करानी होगी। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बनाई गई व्यवस्था से बंदियों को समय से उपचार मिल सकेगा। बीमारी को देखकर बंदी को बैरक में ही दवाई उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed