Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Treatment of cataract not in district hospital

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिला अस्पताल में नहीं काले मोतिया का उपचार

Fri, 19 Jan 2024 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Treatment of cataract not in district hospital
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। आंखों की खतरनाक बीमारी काला मोतिया का जिला अस्पताल में उपचार नहीं है। मरीजों को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया जाता है। काले मोतिया के रोगियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में आंखों की जांच के लिए केवल बेसिक मशीन ही उपलब्ध है।

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में केवल आम बीमारियों का उपचार ही संभव है। मशीनों और चिकित्सकों के अभाव में यहां गंभीर और खतरनाक बीमारियों का उपचार नहीं हो पाता है। इसी कड़ी में आंखों की बेहद गंभीर बीमारी काला मोतिया का इलाज भी जिला चिकित्सालय में नहीं हो पाता है। मशीनों के अभाव में मरीजों को मेरठ मेडिकल के लिए भेजा जाता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम ने बताया कि जिला अस्पताल के नेत्र कक्ष में आंखों की जांच के लिए बेसिक जांच मशीन है, इससे काले मोतिया की सही तरीके से जांच नहीं हो पाती है। उसके लिए आधुनिक और बड़ी मशीनों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

यह मशीनें मेरठ मेडिकल में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में हर महीने करीब 50-60 मरीज काले मोतिया वाले आते हैं। जिनमें मामूली दिक्कत होती है, उनका उपचार यहीं से ही शुरू कर दिया जाता है, अन्यथा बाकी मरीजों को मेरठ जाने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा काला मोतिया आंखों की नसों को डैमेज कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो तरह का होता है काला मोतिया रोग

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम ने बताया कि काला मोतिया रोग दो तरह का होता है। एक ओपन-एंगल ग्लोकोमा और दूसरा क्लोज्ड-एंगल ग्लोकोमा काला मोतिया। ओपन एंगल ग्लोकोमा 40 वर्ष से अधिक आयु वाले और एंगल क्लोज्ड ग्लोकोमा 40 वर्ष से कम आयु वाले मरीजों को भी हो सकता है।




आंख में चोट लगने पर हल्के में न लें

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम ने कहा कि अगर किसी को आंख में चोट लगी है तो उसे हल्के में न लें। यह चोट काले मोतिया का रूप ले लेती है। उन्होंने कहा कि अगर आंख पर मुक्का, बोल या फिर अन्य किसी वजह से चोट लगी है तो उसे तुरंत ही काले मोतिया के विशेषज्ञ चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed