फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traveling has to be done by risking life

पानीपत खटीमा राजमार्ग पर धूल व गड्ढो से सफर बना आफत

Fri, 10 Sep 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traveling has to be done by risking life
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बहादरपुर मोड़ के निकट टूटी सड़क से गुजरता वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिंदगी को खतरे में डालकर करनी पड़ती है यात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली योजनाएं भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण धरातल पर उतर नहीं पा रही हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री का गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। इसी कड़ी में बारिश से पानीपत-खटीमा राजमार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। शेरनगर बाईपास से लेकर निराना तक यात्रा करना लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। बारिश से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कंक्रीट उखड़ी पड़ी है। सड़क की सबसे खराब हालत शेरनगर बाईपास, राना फैक्टरी और बहादरपुर मोड़ के पास है। सड़क पर गड्ढों में चार पहिया और दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। ऐसे में लोगों की जान पर आफत बन आती है।
जानसठ रोड पर कुछ दिन पहले गड्ढों में मिट्टी डाली गई थी। फिर से बरसात में सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। भारी वाहनों ने सड़क को उधेड़ दिया है। हाल यह है कि पांच किमी का सफर करने पर 50 से ज्यादा गड्ढों का सामना करना पड़ता है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हर समय भारी यातायात गुजरता है। गड्ढे भरने के लिए सड़क पर डाली गई मिट्टी के सूख जाने पर राजमार्ग पर हर समय धूल का गुबार उठा रहता है। स्थानीय निवासी भी धूल से परेशान हो गए हैं। दो पहिया वाहन सवारों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

फोटो- शहजाद, शेरनगर बाईपास निवासी
राजमार्ग की हालत खराब हो चुकी है। जगह-जगह क्रंकीटें उखड़ी पड़ी है। गड्ढे बन चुके हैं, जो आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। मार्ग की जल्द ही मरम्मत होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- कपिल, भिक्की निवासी
सड़क पर हर समय धूल का गुबार उठा रहता है, जिससे स्थानीय नागरिकों सहित राहगीरों को भी दिक्कत होती है। सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं।
जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। टेंडर पास हो चुका है। सड़क को गड्ढा मुक्त करवाया जाएगा।
- डॉ संजीव बालियान
- केंद्रीय राज्यमंत्री, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed