{"_id":"5c0c0a1bbdec2241505b9d5d","slug":"travel-will-be-tough-today-buses-will-remain","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज यात्रा करना होगा कठिन, बसों का रहेगा टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज यात्रा करना होगा कठिन, बसों का रहेगा टोटा
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रविवार को नागरिकों के लिए बस से यात्रा करना कठिन होगा, क्योंकि अधिकांश मार्गो पर रोडवेज बसों का टोटा रहेगा। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली आरएसएस और हिंदू संगठनों की धर्म सभा के लिए करीब 300 बसें हायर की गई है, जिनमें 60 से अधिक रोडवेज में लगे अनुबंधित बसें भी है।
रविवार को दिल्ली में होने वाली धर्म सभा के लिए जिले से करीब बीस हजार हिंदुओं के जाने का लक्ष्य रखा गया है। यहां से दिल्ली जाने के लिए करीब 300 बसें हायर की गई है, जिनमें स्कूलों की बसों, प्राईवेट बसों के अलावा रोडवेज में लगी अनुबंधित बसें भी शामिल है। मुजफ्फरनगर डिपो के बेडे़ में करीब 202 बसें शामिल है, जिनमें 62 बसें अनुबंधित है। दिल्ली की धर्म सभा के लिए सभी अनुबंधित बसों को हिंदू संगठनों ने हायर कर लिए है, जिसका असर रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ेगा, क्योंकि मुजफ्फरनगर से मेरठ, बिजनौर, शामली, कैराना, कांधला, बड़ौत, बिजनौर, सहारनपुर आदि मार्गों पर अधिकांश अनुबंधित बसों का ही संचालन होता है।
ऐसे में अनुबंधित बसें नहीं मिलने से रविवार को रोडवेज बसों का संचालन लडखड़ा जाएगा। पर्याप्त बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एआरएम बीपी अग्रवाल का भी मानते हैं कि बेड़े की 60 से अधिक बसों का संचालन नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी तो उठानी पड़ेगी, फिर भी उनका कहना है कि प्रयास किया गया है कि यात्रियों को सभी प्रमुख मार्गो पर बसें मिले, इसके लिए दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार आदि लंबी दूरी की बसों को लॉकल मार्ग पर चलाने की व्यवस्था की गई है।