फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transport system back on track after two days

Muzaffarnagar News: दो दिन बाद पटरी पर लौटी जिले की परिवहन व्यवस्था

Tue, 06 Dec 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Transport system back on track after two days
मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा के उपचुनाव के कारण दो दिनों से चरमराई परिवहन व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। मंगलवार को सभी बसों का संचालन सुचारु रुप से हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, खतौली विधानसभा उप चुनाव की प्रक्रिया के चलते प्रशासन ने ड्यूटी के लिए 260 रोडवेज व प्राइवेट बसों को अधिग्रहण किया था। यह बसें जिले के विभिन्न मार्गों पर चल रही थी। इन बसों के अधिग्रहण किए जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इन वाहनों को रविवार को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर चुनावी ड्यूटी में लगा दिया था। इससे रविवार और सोमवार को दो दिनों में यात्री परेशान रहे थे। सोमवार देर शाम मतदान समाप्त होने के बाद सभी वाहनों को छोड़ा गया। मंगलवार को जिले की परिवहन व्यवस्था सुचारु रुप से चली। परिवहन अधिकारी इरशाद अली ने बताया कि सभी वाहन सोमवार शाम को वापस भेज दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed