फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transport Minister Swarupdev Singh

डिपो बंद होगा या चलेगा, सस्पेंस छोड़ गए मंत्री      

Thu, 01 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 01 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister Swarupdev Singh
डिपो में कर्मचारियों से वार्ता करते परिवहन मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
परिवहन एवं ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने खतौली डिपो का निरीक्षण किया। पत्रावलियों समेत वर्कशॉप में कर्मचारियों से पूछताछ की। मंत्री ने कहा कि डिपो के लगातार घाटे में चल रहा है। इस पर इसके बंद होने या संचालन जारी रखने पर विचार किया जाएगा।      
विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री को दोपहर को डिपो का निरीक्षण करना था, लेकिन शाम को पहुंचे। डिपो के निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सहारनपुर रीजन में खतौली रोडवेज डिपो घाटे में चल रहा है। इस डिपो को खोला जाए या बंद रखें, इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो से बसों का संचालन सही किया जा सकता है। घाटा होने के कारण डिपो की बसों को वहीं से अटैच किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेशभर की स्थिति पूछे जाने पर बोले कि खतौली डिपो ही लगातार घाटे में है, अन्य की स्थितियों में सुधार किया जा रहा है। मंत्री ने वर्क शॉप व शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से वेतन संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली। साफ-सफाई और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री के निरीक्षण से पहले डिपो पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी गई। इस दौरान आरएम जेएन सिन्हा, एआरएम रंजीत सिंह, एसएम श्याम बाबू आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

    
योगी सरकार में परिवहन को मुनाफा : स्वतंत्र देव      

भवानी रोड पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा के आवास पर पत्रकारों वार्ता करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को स्वच्छ रोडवेज बसों का संचालन कराना, यात्रा सुगम व सुरक्षित व व्यवस्थित कराना सरकार की पहली प्राथमिकता में है। योगी सरकार में रोडवेज प्रतिदिन एक करोड़ का मुनाफा कमा रही है। डग्गामारी व ओवरलोडिंग पर अंकुश लगा है और आरटीओ ऑफिस से भ्रष्टाचार खत्म हुआ है।


एक सवाल के जवाब में कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा सरकार बेहतर कार्य कर रही है। इससे पूर्व राज्यमंत्री का भाजपाइयों ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक विक्रम सैनी, रामकुमार सहरावत, राजकुमार छाबड़ा, मदन छाबड़ा, देवव्रत त्यागी, सभासद उमेश कुमार, सभासद पंकज भटनागर, राजेश जैन, मुकेश चंदेल, नरेंद्र सिंह गहलौत, फुरकान, पूर्व वाइस चेयरमैन नफीस अहमद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed