{"_id":"60c4f7c58ebc3ee48f4b9919","slug":"training-given-to-students-muzaffarnagar-news-mrt5424581198","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में कोरोना काल में बच्चों के मानसिक विकास के लिए छह दिवसीय वर्चुअल समर कैंप आयोजित किया गया। कैंप में छात्र-छात्राओं को शैक्षिक ज्ञान के साथ योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत, कुकिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया, तो उनके मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार से पार्टी आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विद्यालय में शुरू हुए छह दिवसीय वर्चुअल समर कैंप में स्कूली छात्र बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि कोरोना काल का सबसे बुरा असर छात्र-छात्राओं पर हुआ है। छात्रों की शिक्षा प्रभावित होने के साथ विद्यालय में आयोजित होने वाली अधिकांश गतिविधियां ठप हो गई हैं। जिससे छात्र-छात्राओं का विकास भी बाधित हुआ है। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन ने घर बैठे छात्र-छात्राओं के लिए वर्चुअल समर कैंप का आयोजन किया है। इसमें विशेषज्ञ शिक्षक और प्रशिक्षक छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ पर्यावरण, योग व्यायाम, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीता, इंग्लिश स्पीकिंग, सामान्य ज्ञान, नान फायर कुकिंग वह कैलीग्राफी आदि का प्रशिक्षण दिया। बच्चों को मौसम के फलों के बारे में बताने के लिए मैंगो पार्टी आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन में शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।