फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Training given to employees engaged in election duty

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Tue, 01 Feb 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Training given to employees engaged in election duty
मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण के दौरान सोशल डिस्टेन्स लापरवाही करते मतदानकर्म? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनावच स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। पहले दिन 122 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

एसडी पब्लिक स्कूल में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम दिन प्रशिक्षण में पार्टी संख्या एक से लेकर 1020 तक के मतदान कार्मिको को प्रशिक्षण कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में चुनाव प्रक्रिया बताई गई। सभी पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। कर्मचारियों को बताया कि उन्हें ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सचेत रहना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 122 कार्मिक अनुपस्थित रहे। डीएम सीबी सिंह ने अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों के विरूद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है। प्रेक्षकों एवं सीडीओ आलोक यादव ने निरीक्षण किया। कक्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को प्रेक्षक चरथावल विधानसभा द्वारा पोस्टल बैलेट स्थल पर जाकर भी समीक्षा की गई। कार्मिको को बूस्टर डोज लगाने के स्थान का भी निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि निर्वाचन का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लग्न से सम्पन्न कराये। प्रेक्षको ने निरीक्षण करते हुए सभी मतदान कार्मिकों को स्पष्ट करते हुए कहा कि मतदान को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में सभी पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों मतदान कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में गहन अध्ययन कर लें और मतदान के दौरान समस्त प्रक्रिया आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो सके। इस अवसर पर डीपीआरओ अनिल कुमार, बीएसए मायाराम, मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed