फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Training given for leprosy patient search campaign in hospital

Muzaffarnagar News: अस्पताल में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के लिए दी ट्रेनिंग

Mon, 18 Dec 2023 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Training given for leprosy patient search campaign in hospital
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान के अंतर्गत कुष्ठ रोगी खोजी अभियान की ट्रेनिंग दी गई। सीएचसी में कार्यरत सभी संगिनी, आशाओं के साथ-साथ मेल वॉलिंटियर को प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य प्रशिक्षक डॉ़ अजय कुमार चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान से जुड़े कर्मचारी घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के मरीजों को चिह्नित करेंगे और उनका अस्पताल में मुफ्त इलाज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सफेद सुन्न दाग, जिसमें किसी भी तरह की सुई चुभने पर दर्द ना महसूस होता हो, वह कुष्ठ हो सकता है। डॉ़ अजय कुमार चौधरी ने बताया कि कुष्ट रोग से घबराना नहीं चाहिए। किसी भी अवस्था में इस रोग का इलाज संभव है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुष्ठ रोग का इलाज उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर यह अभियान चलाया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र में इजहार अली, फैसल खान ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed