फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Train will travel from today on MST

आज से ट्रेन में एमएसटी से होगी यात्रा

Thu, 02 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Train will travel from today on MST
मुजफ्फरनगर। रेल यात्रियों की यह अच्छी खबर है। दैनिक यात्रा बृहस्पतिवार आज से एमएसटी से यात्रा कर सकते है। रेलवे ने बृहस्पतिवार से मासिक सीजन टिकट शुरु किए है। हालांकि एमएसटी से पैसेंजर ट्रेन में ही सफर कर सकते है। एक्सप्रेस और आरक्षित ट्रेनों में एमएसटी से सफर नहीं होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे ने बीते डेढ साल से एमएसटी बंद कर दी थी। संक्रमण कम होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। एक्सप्रेस के साथ ही कुछ पैसेंजर ट्रेन भी शुरू की गई है। रोजाना ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री एमएसटी से ही सफर करते है। अभी तक एमएसटी नहीं बनने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने के लिए पहले टिकट लेना पड़ता है। जबकि एक माह की एमएसटी काफी सस्ती बनती है। दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम दास भगत, दीपक गुप्ता आदि ने इस संबंध में रेल मंत्री को भी पत्र भेजा था। इसी सप्ताह मुजफ्फरनगर स्टेशन के निरीक्षण के लिए आए डीआरएम डिंपी गर्ग के समक्ष भी एमएसटी की मांग प्रमुखता से उठी थी। अब रेलवे बोर्ड ने बृहस्पतिवार से एमएसटी की सुविधा शुरू कर दी है। रेलवे के मुख्य टिकट पर्यवेक्षक मौहम्मद फारुख ने बताया कि बृहस्पतिवार यानि आज से एमएसटी से सफर शुरु हो जाएगा, मगर एमएसटी पैसेंजर ट्रेनों में ही मान्य होगी। एक्सप्रेस और आरक्षित ट्रेनों में एमएसटी धारक सफर नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed