फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traffic month ends, meritorious rewarded

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - यातायात माह का समापन, मेधावी किए पुरस्कृत

Fri, 01 Dec 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Traffic month ends, meritorious rewarded
पुलिस आफिस  से यातायात जागरुकता बाइक रैली  झंडी दिखाते  एसएसपी। संवाद
- यातायात माह के दौरान पुलिस ने 5491 वाहनों के चालान किए
विज्ञापन

- पुलिस की ओर से स्कूल-कॉलेजों में कराया गया था प्रतियोगिताओं का आयोजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी कार्यालय से यातायात बाइक रैली निकाल कर बृहस्पतिवार को यातायात माह का समापन हुआ। एसएसपी संजीव सुमन व एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने यातायात रैली को हरी झंडी दिखाई।

एसएसपी ने यातायात माह में स्कूलों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस ने 5491 वाहनों के चालान किए। 78 लाख 43 हजार 300 रुपये का शमन शुल्क करते हुए 4 लाख 38 हजार 800 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। एसएसपी ने कहा कि नवंबर माह यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। एक नवंबर से शुरू यातायात माह का बृहस्पतिवार को समापन किया गया। यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों व स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

किसानों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। स्कूलों में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। हादसों से बचने के लिए उपाय व तेज गति से वाहन ना चलाने की अपील की। पुलिसकर्मियों के भी वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक आश्रितों को दिए नियुक्ति पत्र

एसएसपी संजीव सुमन ने मुख्य आरक्षी स्व. होतीलाल शर्मा के पुत्र कमल किशोर शर्मा और मुख्य आरक्षी चालक स्व. धर्मवीर सिंह के पुत्र रविंद्र कुमार बंसल को आरक्षी के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह नियुक्ति पत्र मृतक सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली के तहत दिए गए। होतीलाल शर्मा व धर्मवीर सिंह का 2019 में निधन हुआ था।




सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी विदाई
उप निरीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा थाना जानसठ, देवी सिंह थाना भोपा, मुख्य आरक्षी जोगेंद्र सिंह पुलिस लाइन व शीशपाल सिंह बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए। सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन सभागार में विदाई दी गई। इस दौरान सीओ कार्यालय शरद चंद्र शर्मा व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed